कल मनाया जायेगा हर्षोल्लास के साथ आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं दीक्षा महोत्सव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कल मनाया जायेगा हर्षोल्लास के साथ आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं दीक्षा महोत्सव | New India Times

झकनावदा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी झांकनावदा श्री केसरिया नाथ जैन मंदिर में राष्ट्र संत पुण्य सम्राट जैनाचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयंत सेंन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन प्रेरणा से श्री आदिनाथ जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसमें राजगढ़ से प्रतिवर्ष अनुसार जैन मित्र मंडल के तत्वाधान में पैदल श्री संघ एवं रायपुरिया से पैदल श्री संघ का आगमन होगा जिसमें सैकड़ो की तादाद में पैदल यात्री झकनावदा मंदिर पहुंचकर श्री आदिनाथ दादा के दर्शन वंदन कर पूजा अर्चना करेंगे। उक्त आयोजन के पूर्व झकनावदा श्री जैन मंदिर की आकर्षक फूलो से साज सज्जा की गई। एवं रंग बिरंगी लाइटों से मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया।

2 अप्रैल को यह होंगे आयोजन

इस अवसर पर 2 अप्रैल को बैंड बाजे के साथ भगवान को रथ में विराजमान कर राजगढ़ व रायपुरिया श्री संघ की भव्य अगवानी की जाएगी। इसके साथ ही स्नात्र पूजा, चैत्य प्रवाडी, केसर पूजन, नवकारसी एवं स्वामी वात्सल्य का भी भव्य आयोजन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.