15 जून से शुरू हो शैक्षणिक सत्र या फिर सुबह की पाली में लगाया जाए स्कूल: जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

15 जून से शुरू हो शैक्षणिक सत्र या फिर सुबह की पाली में लगाया जाए स्कूल: जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह | New India Times

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जबरदस्त गर्मी को देखते हुए 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र को 1 अप्रैल की बजाए 15 जून से शुरू करना छात्र हित के अलावा शिक्षकों के हित में भी होगा। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने कहा कि इस वर्ष जबरदस्त गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य को देखते हुए अप्रैल के बजाय 15 जून से शैक्षणिक सत्र शुरू करना छात्रों, शिक्षकों के हित में होगा। जिला संयुक्त मोर्चा की डॉक्टर अशफाक खान, अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, राजेश साल्वे, ठाकुर अरविंद सिंह, शांताराम निंबालकर, धर्मेंद्र चौकसे सहित सभी ने मांग की है कि अति आवश्यक है कि यह अप्रैल से ही शैक्षणिक क्षेत्र शुरू करना है तो उसके लिए छात्रों को सुबह 7 से 12 के बीच पाली लगाई जाए, जिससे छात्रों और शिक्षकों के जीवन निर्वाह पर गर्मी का विपरीत असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा सविनय मध्य सरकार से मांग की है कि प्रत्येक स्कूल में पीने के पानी की व्यवस्था भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे कूलर आदि की व्यवस्था भी होना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.