बुरहानपुर में कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी कैलाश कुंडल की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस की अहम बैठक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी कैलाश कुंडल की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस की अहम बैठक | New India Times

भाजपा ने लोकसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवार की घोषणा को लेकर अभी मंथन का दौर जारी है। इस दरमियान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने एक अहम बैठक का आयोजन सोमवार 18/03/2024 को समय 3:00 बजे दोपहर में राजस्थान भवन बहादर पुर रोड पर किया है। जिसमें बुरहानपुर जिला के प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष रिंकू टांक ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्षद विभिन्न मोर्चो विभागों और प्रकोष्ठों, मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थिति दर्ज कराए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.