अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यों से संबंधित लगे समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मतदान, मतगणना, कार्मिकों की ड्यूटी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सुपर जोनल, जोनल, सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, एमसीएमसी, ईवीएम / वीवीपैट की जांच व रख रखाव, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, एकल खिड़की, वाहनों की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी में सीडीओ को निर्देश दिए कि स्वीप कार्यक्रमों को अधिकाधिक कराते हुए लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदेय स्थलों का विवरण अंकित कराने तथा मतदान हेतु मतदान स्थलों का निर्माण कराने, मतगणना व स्ट्रांग रूम का आयोग अनुसार निर्माण एवं रख रखाव तथा लाॅजिस्टक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नगर निगम, पंचायतीराज, नगर पंचायत/पालिका आदि को अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगान्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ किरन चौधरी, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार सहित समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

