मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय जायंट्स ग्रुप ऑफ़ सहेली बुरहानपुर की अध्यक्ष श्रीमती अंजु काटरवार ने बताया कि संस्था के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संस्था ने अपनी सामाजिक गतिविधियां प्रारंभ कर दी है। इसके तहत सामाजिक समरसता बढ़ाने हेतु बुरहानपुर के सिंधी बस्ती स्थित मस्जिद सुलतानुल मसाजिद में रमज़ान के पवित्र माह में नमाज़ अदा करने आए मुस्लिम भाइयों को नमाज़ पश्चात इफ्तार हेतु फल फ्रूट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली की जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर,श्रीमती इशरत शकील सिद्दीकी मदनी सह उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर निकहत अफ़रोज़,शगुफ्ता, श्रीमती उषा वर्मा सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित थी।
