अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड के स्कूल नंबर एक के ग्राउंड में 12 नवंबर से भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर भिंड के हर गली हर मोहल्ले में नारियल व पीले चावल देकर कलश यात्रा के लिए लोगों को आमंत्रण किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के आयोजक कमल शर्मा से बातचीत की तो उनका कहना है कि मेरी माता जी श्री नागर जी महाराज की बहुत बड़ी भक्त थीं उनकी स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महाराज जी का इतना विशाल आयोजन भिण्ड जिले में पहली बार हो रहा है। इसके लिए कमल शर्मा जी काफी समय से प्रयासरत थे, अब 7 वर्ष बाद इस आयोजन का सुअवसर मिला है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिला वासी उनके साथ हैं। भिण्ड के सभी 39 वार्ड में महिलाओं द्वारा संपर्क कर लोगों को कलस यात्रा में सम्मलित करने के लिए पीले चावल और नारियल भेंट किया जा रहा है।
यह भागवत कथा नंबर 1 स्कूल के मैदान में 12 तारीख से शुरु की जा रही है। इतना ही नहीं कमल शर्मा भागवत आयोजक ने खबर के द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस भागवत कथा में आए और नागर जी महाराज के प्रवचन व भजन का आनंद लें।
