कारू बाबा धाम मानसी सहरसा बिहार में हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का किया गया आयोजन | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

कारू बाबा धाम मानसी सहरसा बिहार में हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का किया गया आयोजन | New India Times

पूज्यपाद जगदगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन कारू बाबा धाम, मानसी, सहरसा बिहार में आदित्य वाहिनी के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में किया गया। जिसमें उन्होंने सेवा, सत्संग, स्वाध्याय एवं संगोष्ठी के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करने के लिए लोगों से आह्वान किया। उनका कहना है धर्म तो एक ही है जिसका नाम है सनातन जिसका कोई आदि अंत न हो, इस तरह भगवान भी एक ही हैं, उन्हीं को कोई साकार रूप में, कोई निराकार रूप में पूजते हैं। चार युग हैं चार धाम है चार भगवान के अवतार होने वाले हैं चार जगह कुंभ होते हैं एवं चारों धाम के रक्षा के लिए भगवान आदि शंकराचार्य ने चार पीठ बनाए। आदि शंकराचार्य जी का पादुरभाव ईसा से 507 वर्ष पुवॆ हुआ था, यदि शंकराचार्य ना होते तो आज हम हिंदू नहीं रहते। यह परंपरा इस कलप में एक अरब 97 करोड़ 29 लाख 49,124 वर्ष का है।

कारू बाबा धाम मानसी सहरसा बिहार में हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का किया गया आयोजन | New India Times
विज्ञापन

धर्म नियंत्रित पक्षपात विहीन शोषण विर्निमुक्त सर्वहित पद सनातन शासन तंत्र स्थापित करने के लिए प्रथम चरण में भारत नेपाल भूटान हिंदू राष्ट्र हो। शंकराचार्य जी दिव्य वाणी से जुलाई 2021 में घोषणा किए थे साढे तीन साल में भारत हिंदू राष्ट्र होगा उसका सिर्फ अभी 11 महीने बाकी है इसके लिए भारत एवं नेपाल में हिंदू राष्ट्र गोष्टी, सम्मेलन, शोभायात्रा निकाला जा रहा है। वेद विद्यालय के संस्थापक श्री रतिकांत ब्रह्मचारी जी ने पुरी शंकराचार्य जी द्वारा अभियान का वर्णन किया और हर हिंदू परिवार से प्रत्येक दिन ₹1 और 1 घंटे का समय निकालकर गांव के विकास में लगावे। बीपी मंडल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्रीमती प्रज्ञा प्रसाद ने अपने उद्बोधन में गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में प्रोफेसर शंकर झा दरभंगा, आचार्य चंद्र मोहन ठाकुर, आचार्य काशी नाथ झा किरण, आदित्य सिंह ,श्री विनोद सिंह, इंजीनियर सोहन राय, अधिवक्ता राहुल यादव ,वरुण झा, बैद्यनाथ खिरहर, राजीव कुमार रोहित झा एवं उन भक्तों ने अपने विचार रखें।

कारू बाबा धाम मानसी सहरसा बिहार में हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का किया गया आयोजन | New India Times
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री मोहन सिंह सरपंच, राजीव कुमार सरपंच, पूर्व मुखिया वीरेंद्र यादव ,सुमित सुमन ,रमन खान, ललन खिरहर, कमलेश राय, श्रीमती आशा झा, श्रीमती पिंकी देवी, अजय जी महाराज, रामबाबू ब्रह्मचारी, विजय शंकर झा, भोला झा, कौशल राय, नारायण झा, मधुकांत चौधरी, श्रीमती बंदना झा ,राजू मिश्र, जय रुद्र झा, जवाहर चौधरी, तारिणी यादव, शंकर सिंह, परमेश्वर मुखिया, निरज झा, रामेशर राय एवं  क्षेत्र के लोगों ने  हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री जवाहर ठाकुर ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article