स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु टूलकिट के रूप में सिलाई मशीन की गई वितरित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु टूलकिट के रूप में सिलाई मशीन की गई वितरित | New India Times

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के तत्वाधान मे संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद राजीविका धौलपुर द्वारा शनिवार को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना के तहत कुल 40 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु टूलकिट के रूप में सिलाई मशीन वितरित की गई। सिलाई मशीन के साथ पैरदान, कैंची व बैठने हेतु स्टूल भी उपलब्ध करवाए गए। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण उपरांत आवश्यक टूलकिट उपलब्ध करवा कर उन्हें आजीविका के एक और साधन से जोड़ना है ताकि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाएं एक कदम और आगे बढ़ सकें एवं उनका सामाजिक व आर्थिक उत्थान हो सके कार्यक्रम का आयोजन राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, चम्बल धारा राजीविका सी एल एफ जाटौली व सहेली स्वराज मनिया के स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजीविका से नितिन मोहसिन व सीएलएफ स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.