धूमधाम से हुआ शिव विवाह, महा शिवरात्रि महापर्व पर निकाला गया भव्य शोभा यात्रा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धूमधाम से हुआ शिव विवाह, महा शिवरात्रि महापर्व पर निकाला गया भव्य शोभा यात्रा | New India Times

महाशिवरात्रि महापर्व पर धूमधाम से भव्य रथ में शिव पार्वती भव्य झांकी में शिव पार्वती की शिव बारात का प्राचीन मुलूकदास बावड़ी हनुमान अष्ट मन्दिर से प्रारंभ होकर अम्बे माता चोराहा, गांधी चौक, दीपमाला आजाद चौक होते हुए शिव नृत्य करते हुए हनुमान अष्ट मन्दिर शिव पंडाल पहुंची। विधि-विधान से शिव विवाह कन्यादान के साथ हजारों भक्तों ने महाआरती महा प्रसाद सरबत ओर खिचड़ी प्रसादी का धर्म लाभ लिया, शिव बारात का चोराहों-चोराहों पर सामाजिक संगठनों समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस कड़ी में युवा मित्र मंडल थांदला कार्यकताओं कोशर बोहरा, मोंटू चोहान, मनसुख खपेड, पर्वत परमार ने कंचन सामाजिक सेवा संस्थान भारतीय गोरक्षावाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के संगठन के पदाधिकारियों का प्रधान कार्यालय पर जाकर संस्था की राष्ट्रीय संचालक एडवोकेट कुमारी मयूरी धानक, समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार कादर शेख, गोरक्षा प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक, गोरक्षा जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव, गो संरक्षक राधेश्याम रावल का साफ़ा बांध कर स्वागत सम्मान किया।

उसके प्रस्चात पीपली चौराहे पर भव्य शिव बारात की अगवानी करते हुए पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का सामूहिक पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। थान्दला वार्ड क्रमांक 9 भगवान पशुपति नाथ मन्दिर पर युक्ति धानक, पूजा ब्रजवासी, महीमा धानक, मनिषा ब्रजवासी, ने भगवान पशुपतिनाथ शिवलिंग की विशेष श्रृंगार कर आकर्षक झांकी बनाई। पशुपतिनाथ मंदिर के कार्यक्रम में इनका सहयोग मंदिर पुजारी महेश गिरी, नंदराम राठौड़, टीनू धानक, भोले टेलर, नरोत्तम पाटीदार, उत्सव भाई, शुभम राठौड़, किशन बृजवासी, पार्थ पटेल, रामेश्वर राठौड़, करण राठौड़, राहुल बृजवासी, भगवान बृजवासी, विशाल जीनिया का सराहनिय सहयोग रहा।

नगर के प्राचीन दिवालियों मन्दिरों में भव्य आयोजन के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती महाप्रसादी का हज़ारों शिव भक्तों ने ग्रहण की। सनातन सर्व हिन्दू समाज बंधुओं माताओं बहनों, थांदला नगर में सनातन संस्कृति के तीज त्यौहारों से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए सामाजिक समरसता के लिए मातृशक्ति परिवार थांदला के नेतृत्व में इस बार भी दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शिव विवाह का भव्य आयोजन सितला माता पूजन हल्दी व महीला संगीत आयोजन हुआ। प्राचीन गणेश मंदिर पर गणेश पूजन, पश्चात बैंड बाजे ढोल ताशों के साथ माता पूजन दोपहर धार्मिक महिला भजन संध्या, भव्य आयोजनों में समाजजनों समाजसेवी अपने सामाजिक संगठनों जनप्रतिनिधियों मातृशक्ति परिवार युवा शक्ति हज़ारों की संख्या में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.