धुलकोट मातापुर हाट बाजार में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

धुलकोट मातापुर हाट बाजार में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत स्वीप की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से धुलकोट हाट बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शासकीय महाविद्यालय धुलकोट के विद्यार्थियों द्वारा नागरिकों को मतदान का महत्व बतलाया गया। वहीं महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित रही। ‘‘मेरा पहला वोट देश के लिए‘‘ की तर्ज पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में भी मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.