रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

झाबुआ रोटरी क्लब एवं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लाखों की सर्जरी निःशुल्क की गई। शिविर के समापन अवसर पर सभी चिकित्सकों एवं सामाजिक संस्थाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

रोटरी अंतर्राष्ट्रिय डिस्ट्रिक्ट 3040 के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर झाबुआ जिले के लिये बहुत ही वरदान साबित हुआ है। जिसमें हजारों की संख्या में मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया। कई मरीजों को इस शिविर से नया जीवन दान भी प्राप्त हुआ।

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

शिविर के समापन अवसर के एक दिन पूर्व शनिवार को सायं 7 बजे से राॅयल गार्डन में शिविर में सभी चिकित्सकों एवं सभी संगठनों के लिये सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहत शिविर के कोओर्डिनेटर ऐडवोकेट उमंग सक्सेना द्वारा किया गया।

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में रोटरी गर्वनर डाॅ ऋतु गोवर सुुभाष गर्ग 3080 के पास्ट डिस्टिक गर्वनर, राहत शिविर के चेयरमेन धीरेन दत्ता, वरिष्ठ रोटे. नलिनीजी लंगर, रोटरी के आगामी गर्वनर संस्कार कोठारी, वरिष्ठ रोटे. नरूद्दीन पीटोल वाला, राहत शिविर के यशवंत भंडारी, रोटरी मण्डल 3040 के अध्यक्ष कार्तिक नीमा, सचिव इदरिस बोहरा हुये। कार्यक्रम में संगीतमय प्रस्तुतियों का दौर भी जारी रहा। जिसमें नये एवं पुराने गीतों ने सभी को मंत्र मुग्ध किया।

रोटरी मण्डल 3040 द्वारा आयोजित निःशुल्क मेगा राहत शिविर हुआ वरदान साबित | New India Times

इस संगीतमय कार्यक्रम में सभी चिकित्सकों नेे बहुत आनंद लिया। भीली भाषा में किया प्रचार प्रसार कार्यक्रम में अगले चरण में श्रीमती अन्नु भाबोर एवं उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में हुये इस स्वास्थ्य शिविर को धन्यवाद देते हुये भीली भाषा में नाट्य की प्रस्तुती दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.