मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए बुरहानपुर के पूर्व विधायक को तराना विधानसभा का प्रभारी किया नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए बुरहानपुर के पूर्व विधायक को तराना विधानसभा का प्रभारी किया नियुक्त | New India Times

बुरहानपुर के पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया एवं भीकन गांव खरगोन के श्री प्रदीप जैन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह के हस्ताक्षर से दिनांक 2 मार्च 2024 को जारी पत्र क्रमांक 197/24 के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में विधानसभा क्षेत्र तराना का प्रभारी लिख किया गया है। पत्र में पार्टी संगठन द्वारा निर्देशित किया गया है कि आप 03 मार्च 2024 को उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर श्री रवि जोशी (प्रभारी उज्जैन) से संपर्क स्थापित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु सौंप गए दायित्व का निर्माण करने का कष्ट करें।

बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया ने क्या कहा                         

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं, कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ मध्यप्रदेश में भव्य आगवानी होगी और ऐतिहासिक स्वागत होगा, क्योंकि यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.