बापू का सपना साकार करने के लिए राहुल गांधी करे दलित से शादी: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले | New India Times

Edited by Qasim Khalil
अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​बापू का सपना साकार करने के लिए राहुल गांधी करे दलित से शादी: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले | New India Timesकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शादी कब करेंगे, यह सवाल कई बार चर्चा में आ चुका है किन्तु इन दिनों ये बात काफी चर्चित हो रही है। इस सवाल को अब रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के नेता व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नया मोड़ दे दिया है।  उन्होंने राहुल गांधी से किसी दलित लड़की के शादी करने की अपील कर डाली है।​बापू का सपना साकार करने के लिए राहुल गांधी करे दलित से शादी: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले | New India Timesमहारष्ट्र के अकोला में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई नेता आठवले का नागरी सत्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी अवसर पर पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए आठवले ने कहा कि “महात्मा गांधी का सपना साकार करने के लिए राहुल गांधी को किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए।” आठवले ने तंज़ कसते हुए कहा कि अब राहुल पप्पू भी नहीं रहे और न ही अप्पू।

रामदास आठवले ने आगे कहा कि अब राहुल गांधी के चुनावी दौरों की जोरदार शुरुआत है और उनका विश्वास भी बढ़ा हुआ नज़र आ रहा। उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाइश है कि राहुल गांधी अच्छे नेता बनें। आठवले ने कहा कि राहुल गांधी कभी-कभी दलितों के घर भी खाना खाते हैं, उनको मेरा यह मशविरा है कि उन्हें किसी दलित लड़की से शादी करनी चाहिए। हमारे समाज में राहुल के लायक पढ़ी लिखी और काबिल लड़कियां मौजूद हैं। अब राहुल को सिर्फ हां करने की जरूरत है।

जातीय व्यवस्था पर चोट करते हुए आठवले ने कहा कि अगर जातीय व्यवस्था मिटानी है तो राहुल गांधी को “इंटरकास्ट मैरेज” करना चाहिए, जिस तरह मैंने ब्राम्हण लड़की से शादी की है। राहुल गांधी को अंतर्जातीय विवाह करके समाज के सामने एक आदर्श मिसाल पेश करनी चाहिए।

रामदास आठवले द्वारा राहुल गांधी को दी गई यह सलाह कितनी कारगर साबित होती है और कांग्रेस इसका प्रतिउत्तर किस तरह से देगी यह अब भविषय में ज़रूर देखने लायक होगी।

By nit