पीयूष मिश्रा, सतना ( मप्र ), NIT;
अंतर्राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंस्था की आवश्यक बैठक हनुमान नगर नई बस्ती सतना में संभागीय अध्यक्ष पंडित प्रसून तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जहां संभागीय अध्यक्ष पंडित प्रसून तिवारी ने बताया की तीन गरीब ब्राम्हण बालकों की शिक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था संभागीय अध्यक्ष पंडित प्रसून तिवारी द्वारा ज्ञानगंगा गुरुकुलम् के सहयोग से किया जायेगा, जिसमें विप्र बालकों को शिक्षा के साथ साथ सेना के कैडरों में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में संभाग अध्यक्ष पंडित प्रसून तिवारी के अलावा युवा अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने संगठन व समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने विचार रखे।
बैठक में पंडित प्रसून तिवारी, पंडित सतेंद्र पांडे, राहुल पांडे छिदा, पंडित अवनीश शुक्ला, पंडित विवेक मिश्रा, पंडित प्रिंस तिवारी, पंडित बालेन्द्र त्रिपाठी,पंडित ससांक त्रिपाठी, पंडित रवि तिवारी, पंडित अमन त्रिपाठी, पंडित शुभम गौतम सतना, पंडित शौरभ गौतम कुडिया, पंडित निखिल गौतम, पंडित गौरव तिवारी खम्हरिया, पंडित संदीप मिश्रा नई बस्ती, पंडित शौरभ त्रिपाठी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन व समाज को मजबूत बनाने हेतु अपने अपने विचार रखे गए।
