मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महादेव की नगरी पहली पायरी पहुंचे जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा महादेव मेले की तैयारीयों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्थाओं के संबंध में जाना। जन भागीदारी द्वारा अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान कहा कुछ समस्याएं स्थान स्तर बताई गई है उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
तत्पश्चात ज़िला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सांगा खेड़ा पहुंचकर महाशिवरात्रि के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों की कई बैठक ली शांति व्यवस्था और सुरक्षा के एग्जाम के लिए कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम नेहा सोनी तहसीलदार प्रीति पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि चौहान नायब तहसीलदार राजीव नेमा जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल तामिया थाना प्रभारी विजय ठाकुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र बाथम जल विभाग अधिकारी सोनल सिंह पारधी राजस्व अमला पुलिस प्रशासन इस दौरान मौजूद रहा।
