पत्रकार समाज कल्याण समिति राष्ट्रीय महाधिवेशन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पत्रकार समाज कल्याण समिति राष्ट्रीय महाधिवेशन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

अलीगढ़ की राजकीय औधोगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर पत्रकार समाज कल्याण समिति का राष्ट्रीय महाधिवेशन व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार गुरिंदर सिंह सदस्य भारतीय प्रेस परिषद, अशोक नवरत्न पूर्व सदस्य भारतीय प्रेस परिषद, विशिष्ट अतिथि संजय शर्मा चेयरमैन खैर, सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान बघेल, डिंकल अग्रवाल, अखिलेश शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय समाचार पत्र व संगठन के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

पत्रकार समाज कल्याण समिति राष्ट्रीय महाधिवेशन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर मिश्रा व सफल संचालन वसीम अहमद ने किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लोकेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजभान बघेल ने कहा कि संविधान के चार स्तंभों में से आज एक स्तंभ पत्रकारिता अपने आप में कमज़ोर नज़र आ रहा है।आज दिन देशभर में लगातार बढ़ रहे पत्रकारों पर हमले आये दिन हो रहे हैं। पत्रकारों का उत्पीड़न इस कदर हो रहा है कि जब कोई घटना होती है तो पत्रकार पर विना जांच किये ही मुकदमा हो जाता है जबकि और घटनाओं में ऐसा नहीं होता। हम केवल यहीं चाहते हैं कि इस तरह का भेदभाव पत्रकारों के साथ नहीं होना चाहिए। वहीं मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि सही मायने में पत्रकारिता वो है जो बिना किसी दबाव के स्वतंत्र होकर जनता तक सच पहुंचाने का काम करती है लेकिन आजकल ऐसा देखने को कम ही मिल रहा है पत्रकारिता के इस नए युग में पत्रकारों का वर्गीकरण राजनैतिक आधार पर हो चुका है जिस वजह से उनका दायरा भी सीमित हो चुका है जो लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बनने जा रहा है।

पत्रकार समाज कल्याण समिति राष्ट्रीय महाधिवेशन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

वहीं मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि आज की पत्रकारिता पर बाजार और व्यवसाय का दबाव बढ़ गया है जिस कारण लोगों को जागरूक करने की अपनी आधारशिला से ही मीडिया भटक चुकी है पैसे वाली न्यूज का रुप भव्यता से उभर कर आया है। मीडिया में पैसे वाली न्यूज़ का बढ़ता चलन देश एवं समाज के लिए ही नहीं बल्कि पत्रकारिता के लिए भी घातक है। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारों के हर सुख दुख में संगठन उनके साथ तन मन और धन से खड़ा है। पत्रकार समाज कल्याण समिति की पत्रकार सुरक्षा कानून बिल लागू कराने की मांग करता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला विंग प्रीति शर्मा, खैर तहसील अध्यक्ष पुनीत गोयल, अतरौली तहसील अध्यक्ष रुपेन्द्र कुमार, जिला महासचिव जहीर खान, मोहम्मद आरिफ, राजेन्द्र कुमार, वीरेंद्र बघेल, आशिष कपूर, मदनपाल लोधी, मयंक राठी, रवि बघेल, पवन शर्मा, वीरेश यादव व सैकड़ों की संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। आखिर में सभी संगठन के पदाधिकारियों का जिला मीडिया प्रभारी राकेश बघेल ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.