अपर कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ली गई बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

अपर कलेक्टर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु ली गई बैठक | New India Times

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र.भोपाल के दिए गए निर्देशानुसार ऐसे मतदान केंद्र जिसमें 1500 से अधिक मतदाता होने से उस मतदान केन्द्रों में सहायक मतदान केन्द्र बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा द्वारा इस सम्बन्ध में बैठक ली गई। बैठक में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले के ऐसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जिसमे 1500 से अधिक मतदाता है ऐसे मतदान केन्द्रों के लिए जिले में दो सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्र 113 करडावद खुर्द जो कि प्रा. शा. भवन करडावद खुर्द में स्थापित किया जायेगा। इस मतदान केंद्र में मतदाता की संख्या अधिक होने से सहायक मतदान केंद्र (113 क) करडावद खुर्द प्रा.शा.भवन करडावद खुर्द कक्ष क्रमांक 2 प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्र 207 काकरादरा बड़ा जो कि प्रा. शा. काकरादरा बड़ा में स्थापित किया जायेगा। इस मतदान केंद्र में मतदाता की संख्या अधिक होने से सहायक मतदान केंद्र (207 क) काकरादरा बड़ा प्रा.शा.भवन काकरादरा बड़ा कक्ष क्रमांक 2 प्रस्तावित है।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र रावत, विधानसभा 193 के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

By nit