आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आबकारी विभाग की हुई अंतर्राज्यीय बैठक | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आबकारी विभाग की हुई अंतर्राज्यीय बैठक | New India Times

आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा से लगे जिले मध्यप्रदेश के पन्ना, सतना और बाँदा के आबकारी अधिकारियों की बैठक बाँदा जिले के कालिंजर में सम्पन्न हुई। आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि दोनों राज्यों के जिलों में स्थित शराब दुकानों, आबकारी नाका, आबकारी संबंधी सीमावर्ती क्षेत्रों के अपराध और अपराधियों की सूची आदि आपस में साझा की। आगामी लोकसभा निर्वाचन में अवैध शराब की तस्करी रोकने की प्रभावी योजना पर विस्तार से चर्चा की। दोनों राज्यों के आबकारी अधिकारियों के संपर्क नम्बर भी साझा किए गए।

हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा, मार्गों, थानों की सूची, दोनों राज्यों में अवैध शराब के परिवहन की रोकथाम हेतु किये गये प्रयासों के सम्बंध में बिंदुबार विवरण, आबकारी अपराधों में संदिग्ध व्यक्तियों अपराधियों की सूची, पुराने अपराधों की जानकारी आदि आपस में साझा की गयी। बैठक में पन्ना जिले से जिला आबकारी अधिकारी भगवान सिंह परिहार, नवागत सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभु दयाल जाटव, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, सतना जिले से आबकारी उपनिरीक्षक आशीष वाटिया, नीलेश गुप्ता और बाँदा जिले से जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक अंकिता वर्मा, चित्रकूट मंडल (प्रवर्तन) आबकारी निरीक्षक रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे साथ ही आगे भी आपसी समन्वय से बैठक और कार्यवाई होने की सहमति बनी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.