मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक आयोजित | New India Times

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में 21 फरवरी 2024 को सायं 07.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी 2024 के कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 29 फ़रवरी 2024 को  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति (वीसी के माध्यम से) में प्रदेश व्यापी लोकार्पण एवं भूमिपूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक आयोजित | New India Times

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भोपाल से सम्मिलित होंगे। प्रदेश के समस्त ज़िलों में ज़िला/ ब्लॉक / नगरीय निकाय स्तरीय कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किये जाएँगे। बैठक में समस्त सांसद, विधायक, कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी एवं एसपी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक आयोजित | New India Times

इस दौरान झाबुआ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा, नवागत पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रीतिका पाटीदार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.