अनदेखी लापरवाही से विद्यार्थियों को छाया स्किन इन्फेक्शन, दर्जनों बच्चे पहुंचे हॉस्पिटल, BEO ने कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अनदेखी लापरवाही से विद्यार्थियों को छाया स्किन इन्फेक्शन, दर्जनों बच्चे पहुंचे हॉस्पिटल, BEO ने कहा लापरवाही पर होगी कार्रवाई | New India Times

आदिवासी विद्यालय में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।आये दिन छात्रावास के बच्चे स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु आते हैं। सूत्र बताते हैं कि आदर्श एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय में छात्रों को इंफेक्शन जकड़ लिया है और धीरे-धीरे यह इन्फेक्शन सभी छात्रों में फैल सकता है। केंद्र सरकार से संचालित होने वाले आदिवासी विद्यालय में बच्चों की रखरखाव उचित तरीके से नहीं होने पर समस्याएं आ रही है। जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्रों को त्वचा इंफेक्शन हो गया है। जिसकी जांच कराने हेतु कल लगभग 38 बालक और बालिका स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे उन बच्चों में कुछ सर्दी खांसी बुखार व अन्य रोग की जांच करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अब प्रश्न उठता है कि एकलव्य विद्यालय प्रबंधन की अनदेखी बच्चों को मुश्किल में डाल दी। आवासीय विद्यालय में इन्फेक्शन कैसे फैला इसकी जानकारी ज़िम्मेदारों को नहीं है। अब बच्चों के अभिभावक गणों को चिंता होने लगी की उनके जिगर के टुकड़े को यह कैसा रोग लग गया है।

इनका कहना है: बीईओ ओपी जोशी

मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है जो भी तथ आएंगे कार्यवाही की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई। उच्च कार्यालय को जानकारी प्रेषित की जाएगी। कुछ बच्चे वायरल फीवर के भी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.