हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
लहरपुर कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ल के बड़े पुत्र अतुल शुक्ल का शनिवार रात लगभग 9:30 बजे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 10 बजे किया गया। स्वर्गीय अतुल शुक्ला लगभग 1.5 वर्ष पहले सीतापुर से लहरपुर आते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे जिस कारण उनका उपचार कई माह तक सहारा अस्पताल लखनऊ में चला किंतु लंबी बीमारी के चलते शनिवार देर रात आखिरी सांस ली।
अतुल शुक्ला प्रमुख समाजसेवी होने के साथ साथ व्यापार मंडल के महामंत्री भी थे। स्वर्गीय अतुल शुक्ल का देहांत उनके आवास मोहल्ला पटकी टोला में हुआ। यह खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई एवं उनके आवास पर हज़ारों लोगों की भीड़ जमा होईगई।
अंतिम संस्कार में प्रमुख रुप से सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रियाज अहमद (बब्लू डी टी), पूर्व विधायक अनिल वर्मा, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हसीन खान ,अब्दुल कादिर, प्रमुख समाजसेवी हाजी सिराज ,हाजी जावेद, हरीश रस्तोगी (गोलू भैया) ,मोहम्मद हारुन अंसारी ,मौलाना आफताब अहमद कासमी ,लहरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशरफ बिलाल, रामलाल रस्तोगी, भाजपा नेता राजेश्वर रस्तोगी, वीरेंद्र पुरी ,प्रमोद बाजपेई , पंकज शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित क्षेत्र के हजारों लोगों ने शामिल हो कर नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
