मध्य प्रदेश के प्राइवेट कालेजों में छात्रसंघ चुनाव न करवाये जाने को लेकर NSUI ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मध्य प्रदेश के प्राइवेट कालेजों में छात्रसंघ चुनाव न करवाये जाने को लेकर NSUI ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना | New India Timesमध्य प्रदेश के प्रायवेट कालेजों में छात्रसंघ चुनाव न करवाये जाने को लेकर NSUI द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर शिवराज सरकार पर हार के डर से चुनाव न करवाने का आरोप लगाया। 

NSUI (म प्र) अध्यक्ष विपिन वांखेडे ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने हार के डर से सिर्फ गिने चुने कालेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया है। जबकि प्राइवेट, मेडिकल और टेक्निकल कालेजों को इस चुनाव से वंचित रखा गया है, जो कि छात्रों के साथ छलावा है। विपिन वानखेड़े का कहना है कि प्राइवेट कॉलेजों में भी छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर NSUI कोर्ट की शरण में जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article