उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने किया पीएचसी विद्यालयों व आँगनबाडी़ केंद्रों का निरीक्षण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने किया पीएचसी विद्यालयों व आँगनबाडी़ केंद्रों का निरीक्षण | New India Times

उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने जाटौली क्षेत्र के विद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आँगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय दूका पुरा में कार्यरत 10 अध्यापकों में 9 उपस्थित मिले 1 अध्यापक प्रशिक्षण में बताए गए। मिड डे मील में बर्तन साफ नहीं थे साफ सफाई रिकॉर्ड संधारण की स्थिति अच्छी नहीं थी। आंगनबाड़ी केंद्र दूका पुरा में कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित मिली नामांकित 20 बच्चों में से 13 बच्चे केंद्र पर उपस्थित मिले फर्श फर्नीचर एवं गैस अनुपयोगी स्थिति में पाए गए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांडा का निरीक्षण करने पर नामांकित 192 बच्चों में से 182 बच्चे उपस्थित थे। साफ सफाई मिडडे मील की स्थिति संतोषजनक पाई गई। आंगनबाड़ी केंद्र सांडा पर 20 बच्चों में से 11 बच्चे मिले। बच्चों के सीखने की स्थिति कमज़ोर पाई गई। केंद्र पर खाली जगह में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लुहारी का निरीक्षण करने पर कार्यरत 23 कार्मिकों में से 22 उपस्थित मिले बच्चों के सीखने की स्थिति कमज़ोर पाई गई मौके पर संस्था प्रधान को सुधार के निर्देश दिए आंगनबाड़ी केंद्र जाटौली प्रथम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित मिली पोषाहार का वितरण किया जा रहा था। आंगनबाड़ी केंद्र जाटौली द्वितीय में कार्यकर्ता विभागीय पोशाक में नहीं मिली। मौके पर सीडीपीओ को विभागीय नियमानुसार बच्चों की उपस्थिति नियमित गर्म पूरक पोषाहार केंद्र पर ही वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में बायोमेट्रिक मशीन अनुपयोगी स्थिति में पाई गई दवा वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.