मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम जानकीनगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में व्याप्त अत्याधिक गंदगी देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर में चिकित्सक मौजूद पायी गयी। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाईयों की उपलब्धता आदि के विषय में जानकारी ली।
मौजूद लोगों से भी जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर से मिलने वाली सुविधा के विषय में पूछा। मौजूद चिकित्सिका से जिलाधिकारी ने विभिन्न दवाईयों तथा उनके उपयोग के विषय में जानकारी ली तथा प्रशंसा भी की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए अपने कार्यस्थल पर ससमय उपस्थित दर्ज हो और निर्धारित समय तक कार्यस्थल पर रहें। उन्होंने चिकित्सक को इण्डेट रजिस्टर अपडेट करने के भी निर्देश दिए, जिलाधिकारी ने निर्देश करते हुए कहा कि आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें तथा दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी मरीज़ को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े यह सुनिश्चित किया जाये।
