भोपाल शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल तथा एक जिन्दा कारतूस किया बरामद | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New India Times

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अनुराग शर्मा द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को आर्म्स1 एक्ट के आरोपियों की तलाश पतारसी में लगाया था।

क्राइम ब्रांच भोपाल को जरिये मोबाइल फोन पे सूचना मिली की एक व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 19-20 साल होगी जो रानी लक्ष्मी बाई काम्पलेक्स नीलबड़ चौराहा भोपाल के पास कट्टा लिये खड़ा है जो किसी को बेचने या अपराध की फिराक में खड़ा है अगर समय पर नहीं पकड़ा गया तो वह व्यक्ति कट्टा बेच कर या अपराध कर भाग सकता है। मुखबिर की सूचना से थाना प्रभारी महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया तथा प्राप्त सूचना के बताये स्थान रानी लक्ष्मी बाई काम्प्लेक्स नीलबड़ चौराहा भोपाल पहुचे जहाँ पर आड़ से छुपकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा उससे नाम पता पूछा तो अपना नाम करण कुमार पिता श्री मनोज कुमार उम्र 19 साल निवासी स्थाई पता न्यू मुबारकपुर दानापुर केन्ट म.न 07 थाना शाहपुर जिला पटना बिहार वर्तमान पता संजय बाथम का मकान तिरुपति नगर नीलवड थाना रातीवड भोपाल बताया जिसकी तलाशी ली गई तो कमर में बायें तरफ 01 लोहे का देशी कट्टा मिला जिसको सावधानी पूर्वक चेक किया तो उसके चेम्बर में 01 जिन्दा कारतूस लगा मिला। उक्त संदेही से देशी कट्टा व कारतूस रखने के सम्बंध में वैध कागजात मांगे गये जिसने नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी, शैक्षणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड

01- करण कुमार पिता श्री मनोज कुमार उम्र 19 साल निवासी स्थाई पता न्यू मुबारकपुर दानापुर केन्ट म.न 07 थाना शाहपुर जिला पटना बिहार वर्तमान पता संजय बाथम का मकान तिरुपति नगर नीलवड थाना रातीवड भोपाल बी टेक ICJS में अप्राप्त।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी अशोक मरावी, सउनि जुबेर अहमद, प्रआर योगेन्द्र पंथी, प्रआर दिलीप बॉक्सर, आर सुनील सिंह, आर शिवप्रताप सिंह संध्या शर्मा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article