किसानों की फसलों को बर्बाद करने वाले घोडारोज नाम के जंगली पशु से निजात पाने लिए मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.),NIT:

किसानों की फसलों को बर्बाद करने वाले घोडारोज नाम के जंगली पशु से निजात पाने लिए मुख्यमंत्री महोदय के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भारतीय किसान संघ विकास खंड तिरला जिला धार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गए और यह मांग कि जिले भर में एवं विकास खंड तिरला में विगत वर्षों में कृषि क्षेत्र में घोडारोज नामक जंगली पशुओं की गुणात्मक वृद्धि के कारण प्रत्येक गांव के कृषि क्षेत्रों में झुंड के झुंड घुमते हैं एवं किसानों की फसलों को भारी मात्रा में नुक़सान पहुंचाते हैं। जिनका प्रशासनिक स्तर पर नियंत्रण होना चाहिए। इस हेतु कुंभकर्णीय नींद में सोये हुए वन विभाग को सख्त निर्देश देकर या तो इनको पकड़कर वन्य अभ्यारणों में छोड़ा जावे या इनको नंपुसक बनाने हेतु गन द्वारा दुरी से दिये जानेवाले इंजेक्शन लगाये जावे। जिसमें किसानगण भी सहयोग करेंगे। वर्तमान समय की इस ज्वलंत समस्या पर ध्यान नहीं दिये जाने पर भारतीय किसान संघ अतिशीघ्र बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। धर्मेंद्र पाटीदारअध्यक्ष भारतीय किसान संघ तिरला, अमोल पाटीदा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख भारतीय किसान संघ जिला धार ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.