श्रीराम नाम लेखन में अभूतपूर्व उत्साह, होगा एक करोड़ श्री राम नाम लेखन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

श्रीराम नाम लेखन में अभूतपूर्व उत्साह, होगा एक करोड़ श्री राम नाम लेखन | New India Times

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्थ विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में धार जिला मुख्यालय पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा 18 से 21 जनवरी तक श्री राम नाम लेखन गतिविधि आयोजित की गई। इस गतिविधि अंतर्गत नगर के धारेश्वर मंदिर परिसर, श्री नित्यानंद आश्रम परिसर, लालबाग परिसर, त्रिमूर्ति चौराहा एवं बीआरसी भवन के समीप इंदौर नाका पर श्री राम लेखन के लिए स्टॉल स्थापित किए गए थे। सबसे अहम बात इस आयोजन की यह रही कि इसमें 1000 से अधिक नोटबुक यानी श्री राम नाम लेखन पुस्तिका लोग अपने घर श्रद्धा के साथ ले गए और नाम लेखन कर स्टाल्स पर जमा कराईं। वहीं जिस तरह का उत्साह देखने को मिल गया मिला, उससे यह एक आस्था और समर्पण का विशेष भाव देखने को मिला।

श्रीराम नाम लेखन में अभूतपूर्व उत्साह, होगा एक करोड़ श्री राम नाम लेखन | New India Times

करीब एक करोड़ श्री राम नाम लेखन का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। इस तरह से यह आयोजन अपने आप में महत्वपूर्ण रहा कि स्कूली बच्चों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और मातृ शक्ति सभी ने राम-राम लेखन की गतिविधि में उत्साह के साथ सहभागिता की। वहीं प्रशासन की ओर से पुरस्कार प्रसाद भी प्रदान किया गया। इसमें जिन लोगों ने अपने-अपने आस्था का संकल्प पूरा किया उनको व्यवस्था अनुसार पताकाएं, रामनामी अंगवस्त्र, दुपट्टे, ध्वज और श्री राम दरबार के चित्र प्रदान किए गए। इस गतिविधि के संचालन के लिए जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद धार के नोडल अधिकारी श्री प्रवीण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई थी। श्री शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार शहर के पांचों स्थान पर जो राम-राम लेखन की पुस्तिकाएं और पृष्ठ एकत्रित हुए हैं, उन्हें सम्मान और विधि विधान पूर्वक अयोध्या प्रेषित किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.