वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल ने दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मनाई दिवाली | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल ने दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मनाई दिवाली | New India Timesजैसा कि आप लोगों को पता ही है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनका कोई नही होता। हम बात कर रहे हैं भिंड जिला के मानपुर में स्थित दिव्यांग छात्रावास की, जहां वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की एक अनोखी पहल देखने को मिली। ​वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल ने दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मनाई दिवाली | New India Timesवैदिक स्कूल के बच्चों व स्कूल के प्राचार्य और स्टाफ ने दिव्यांग छात्रावास में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ दीवाली मनाई। इतना ही नहीं बच्चों को फल,मिठाई, फुलझड़ी भी बांटी। ​वैदिक रूट्स इंटरनेशनल स्कूल ने दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ मनाई दिवाली | New India Timesजब NIT संवाददाता ने इस बारे में वैदिक रूट्स स्कूल के संचालक रोहित भदौरिया से बात की तो उन्होंने कहा कि दीवाली तो सभी लोग मनाते हैं, लेकिन इन बच्चों के बीच जाकर दिवाली मनाने से एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी दीवाली मनाएं, चाइनीज़ वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।इतना ही नही छात्रावास में बच्चों ने काफी सुंदर सुंदर रंगोलियां भी बनाई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.