दीपावली की मिठाई की पेशकश से परेशान हो कर श्योपुर एसपी ने अपने बंगले के दरवाजे पर लगाया नोटिस | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
दीपावली की मिठाई की पेशकश से परेशान हो कर श्योपुर एसपी ने अपने बंगले के दरवाजे पर लगाया नोटिस | New India Timesदीपावली की मिठाई की पेशकश से परेशान हो कर श्योपुर एसपी ने अपने बंगले के दरवाजे पर एक नोटिस लगाया है कि कोई भी दीपावली की मिठाई लेकर बंगले पर न आए। साथ ही साथ एसपी ने जिले के सभी पुलिस अफसर व थाना प्रभारियों को भी आदेश दिया है कि वह दीपावली पर मिठाई व उपहार न तो किसी को दें और न ही किसी से लें।

एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह पिछले दो दिन से अवकाश पर थे। इन दो दिनों में उनके पास दीपावली की मिठाई देने वालों के अनगिनत फोन पहुंचे। एसपी डॉ. सिंह के अनुसार उन्होंने हर फोन करने वाले को कहा कि वह किसी की मिठाई नहीं लेते इसलिए मिठाई लेकररघर न आएं।

मंगलवार की शाम को एसपी श्योपुर वापस लौटे तो सबसे पहले उन्होंने अपने बंगले के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें लिख दिया कि कोई भी दीपावली की मिठाई लेकर न आएं। एसपी के अनुसार यह आदेश केवल आमजन के लिए नहीं है बल्कि सभी पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारियों के लिए भी है। कोई भी थाना प्रभारी या अन्य पुलिस अफसर भी मिठाई लेकर उनके बंगले पर नहीं आएगा।

इसी के साथ एसपी डॉ. सिंह ने एएसपी, एसडीओपी से लेकर सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह भी अपने मातहतों या जनता से मिठाई या किसी तरह का कोई उपहार नहीं लेंगे। एसपी ने सभी पुलिस अफसरों को भी कहा है कि वह दीपावली के दौरान अपने आवासों पर किसी को मिलने न बुलाएं।

एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने खुलकर माना कि, त्योहार खासकर दिवाली के समय दी जाने वाली मिठाई का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि मिठाई के नाम पर भ्रष्टाचार होता है। नींचे के कर्मचारी मिठाई के नाम पर अपने वरिष्ठ अफसरों को पैसा तक देते हैं इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एसपी के अनुसार जनता भी यह बातें समझती है इसलिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आ सकता है लेकिन वह अपने साथ मिठाई लाया तो उससे मुलाकात नहीं करूंगा।

By nit

One thought on “दीपावली की मिठाई की पेशकश से परेशान हो कर श्योपुर एसपी ने अपने बंगले के दरवाजे पर लगाया नोटिस”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.