उन्नत तकनीक ड्रोन प्रदर्शन एवं नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कृषकों के खेतों में कृषि की नवीनतम उन्नत तकनीकि ड्रोन के द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव गेहूँ की फसल पर किया जा कर उक्त नवीन तकनीकि का जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले कृषकों के मध्य किया जा रहा है।

उन्नत तकनीक ड्रोन प्रदर्शन एवं नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शन | New India Times

यात्रा के दौरान ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का पर्णीय छिड़काव हेतु जिले को दो ड्रोन उपलब्ध है। जिसके माध्यम से जिले के विभिन्न विकास खण्डों हेतु निर्धारित कार्यकम अनुसार ड्रोन प्रदर्शन समय-सारणी तय अनुसार प्रतिदिन दो विकासखण्डो के कार्यक्रम में प्रदर्शन कर जिले के कृषकों को ड्रोन तकनीकी से फसलों पर नैनो यूरिया का छिड़काव से जागरूकता सन्निमार्ण किया जा रहा है। एन.एस.रावत उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ द्वारा बताया गया की वर्तमान स्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 71 ग्राम पंचायतों में प्रदर्शन कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के निर्देशों में किया जा कर कृषक को जागरूक किया गया है।

कार्यकम में ड्रोन प्रदर्शन कार्य अधिकृत एन.एफ. एल. कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिले के इच्छुक कृषक निजी रूप में ड्रोन कार्य कर सकते हैं। इस हेतु सहायक कृषि यंत्री झाबुआ से परामर्श कर सकते हैं। ड्रोन प्रशिक्षण इत्यादि विस्तृत जानकारी सहायक कृषि यंत्री जिला झाबुआ से प्राप्त कर सकते हैं। ड्रोन के माध्यम से फसलों पर न सिर्फ नैनो यूरिया का छिड़काव बल्कि कीटनाशक, खरपतवार नाशक का भी छिड़काव कर सकते हैं। उक्त उन्नत नवीनतम तकनीकी से कृषक भाईयों का समय बचत के साथ- साथ यूरिया की लागत भी कम कर सकते हैं। नैनो यूरिया अनुदानित यूरिया का एक बेहतर विकल्प के साथ-साथ लागत भी कम है। नैनो यूरिया में यूरिया का प्रतिशत 4 है। नैनो यूरिया की पैंकिंग बोतल के रूप में 500 मि.ली. मात्रा में बाजार में उपलब्ध है। जिसका अधिकतम मूल्य 225/- प्रति बोतल है। नैनो यूरिया का एक एकड़ में फसल में छिड़काव के लिये एक बॉटल पर्याप्त है। नैनो यूरिया का गेहूँ फसल पर पहला छिड़काव बोआई के 30-35 दिनों के बाद तथा दूसरा छिड़काव बुआई के 55- 60 दिनो में करते है।

1 नैनो युरिया की बॉटल 125 लीटर पानी में घोल बना कर 1 एकड़ में छिड़काव के लिये पर्याप्त है। इस प्रकार कृषक भाई नैनो यूरिया का उपयोग कर कृषि लागत कम कर फसल शुद्ध आय में वृद्धि कर सकते हैं पनैनो यूरिया की तरह नैनो डी.ए.पी भी बाजार में 500 मि.ली. बॉटल पैकिंग में उपलब्ध है। अघनत स्थिति में जिले में नैनो युरिया की 66000 बॉटले तथा नैनो डी.ए.पी. कि 2452 बॉटले जिले के कृषको के द्वारा उपयोग की गई है। नैनो डी.ए.पी.मे नाइट्रोजन 8 प्रतिशत तथा फस्स्फोरस 6 प्रतिशत पाया जाता है। जिसकी अधिकतम कीमत 600/- प्रति बॉटल निर्धारित है। डी.ए.पी का उपयोग पत्तियों पर छिड़काव तथा बीजोपचार के रूप में कर सकते हैं। बीज उपचार में 5 मीली. प्रति किलोग्राम बीज के मान से तथा नैनो यूरिया की ही तरह 4 मि.ली प्रति लीटर पानी के साथ घोल तैयार कर फसल बुवाई के 30-35 दिन बाद कर सकते हैं जिले के कृषक भाईयों से अपील है कि अधिकाधिक नैनो यूरिया तथा नैनो डी.ए. पी का उपयोग करें तथा कृषि में फसलों पर छिड़काव के लिए आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनिक ड्रोन के संबंध में आवश्यक परामर्श कार्यालय सहायक कृषि यंत्री से प्राप्त कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.