नांदेड मनपा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, बीजेपी 5, शिवसेना 3 सीटों पर सिमटी, एमआईएम व एनसीपी का सूपड़ा साफ  | New India Times

मकसूद अली, नांदेड (महाराष्ट्र), NIT; ​नांदेड मनपा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, बीजेपी 5, शिवसेना 3 सीटों पर सिमटी, एमआईएम व एनसीपी का सूपड़ा साफ  | New India Timesनांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। राज्य में भाजपा के विजय रथ को रोक कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को करारा झटका दे दिया है।

81 सीटों में 70 सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली है जबकि भाजपा को 5, शिवसेना 3 और 3  सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। उल्लेखनीय है कि नांदेड महानगर पालिका के लिए बुधवार को 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। ज्ञात हो कि महानगर पालिका की स्थापना के समय से ही यहां कांग्रेस के हाथ में ही सत्ता रही है।​नांदेड मनपा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, बीजेपी 5, शिवसेना 3 सीटों पर सिमटी, एमआईएम व एनसीपी का सूपड़ा साफ  | New India Times

“नांदेड़ की जनता ने विकास के मुद्दे को समर्थन दिया है। यहां की जनता ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है उसके लिए उनका आभार। भाजपा ने निचले स्तर पर पहुंच कर प्रचार किया उसका जवाब नांदेड़ की जनता ने दे दिया है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बाहर के लोगों को यहां एकत्रित किया और इसी का परिणाम उसे भुगतना पड़ा। प्रचार के दौरान जितने भी आरोप लगाए गए उसका जवाब जनता ने दे दिया है” : अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

नांदेड़ मनपा चुनाव सही मायने में अशोक चव्हाण बनाम भाजपा हो गया था। भाजपा ने पिछले चुनाव में सिर्फ 2 सीटें जीती थीं. परंतु राज्य में सरकार बनाने के बाद ग्राम पंचायत और नगर परिषद चुनाव में विजय हासिल करने के बाद भाजपा को उम्मीद थी कि वह नांदेड़ में बड़ा उलटफेर कर देगी। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया और अपना गढ़ बचाए रखा।​

नांदेड मनपा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत, बीजेपी 5, शिवसेना 3 सीटों पर सिमटी, एमआईएम व एनसीपी का सूपड़ा साफ  | New India Timesनांदेड़ मनपा चुनाव में एमआईएम का सूपड़ा साफ हो गया है। पिछले चुनाव में एमआईएम को नांदेड़ में 11 सीटें मिली थीं लेकिन इस बार एमआईएम के विए हालात इतने खराब रहे कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद मोईन की मां जकिया बेगम को हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस की उम्मीदवार शबाना बेगम ने जकिया बेगम को 250 वोटों से शिकस्त दे दी है,  वहीं राकां को भी कोई सीट नहीं मिल सकी है।

By nit