खाध सुरक्षा को लेकर ज़िला कलेक्टर से मिल कर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​खाध सुरक्षा को लेकर ज़िला कलेक्टर से मिल कर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन | New India Timesशहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसन अली गौरी, ओबीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली खादी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीकानेर कलेक्टर से भेंट ज्ञापन सौंप कर मिला बताया कि खाद्य सुरक्षा धारियों को खाद्य सामग्री व पेंशन धारियों को पेंशन नहीं मिल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में बताया गया कि लंबे समय से उपखंड कार्यालय में खाद्य सुरक्षा के आवेदन पत्र बीकानेर शहर के राशन कार्ड धारियों ने खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने के लिए अपने आवेदन जमा करा रखे हैं परंतु खाद्य सुरक्षा सूची में इतने लंबे समय के बाद भी उनको खाद्य सामग्री नहीं मिल रही है तथा पेंशनधारियों के विधवा, विकलांग, वर्द्ध अवस्था आदि लोगों के लंबे समय से आवेदन पत्र जमा करा रखे हैं परंतु उनके आज तक पीपीओ नंबर के पेंशन स्वीकृति जारी नहीं हुई है इन सब समस्याओं से अवगत कराया गया।​खाध सुरक्षा को लेकर ज़िला कलेक्टर से मिल कर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने दिया ज्ञापन | New India Timesइस प्रतिनिधि मंडल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला पदाधिकारी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवकुमार स्वामी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद, नासिर शहजाद पवार, शरीफ खान समेजा, OBC जिला अध्यक्ष हसन अली गौरी, प्रवक्ता एनडी कादरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली खादी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा स्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीर अली कुरेशी, लोकसभा के उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस तोलाराम सियाग, एनएसयूआई के प्रतिनिधि विनोद बैरड़, यूथ कांग्रेस के सुनील सारस्वत, वार्ड नंबर 27 के पार्षद अनवर अली छिपा, ओबीसी के उपाध्यक्ष गोपी राम बिश्नोई, महासचिव लियाकत अली गौरी, महासचिव अनूप चौधरी, युथ कांग्रेस के महासचिव वसीम फिरोज अब्बासी, एनएसयूआई के प्रतिनिधि सुंदर बैरड, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की सरोज सरधना, संयुक्त सचिव फिरोज शेख, उपाध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद नदीम, संयुक्त सचिव रिजवान खान खन्ना, ओबीसी की उपाध्यक्ष मुमताज शेख, मनोज चौधरी, विधानसभा पश्चिमी ओ बी सी ब्लाक के अध्यक्ष गोपाल सुथार, सरला गोयल सहित हजारों की संख्या में बीकानेर शहर के ओबीसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article