औद्योगिक क्षेत्र में अमोनिया केमिकल से भरा टैंकर पलटा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र केमिकल युक्त गंदा पानी ओर अन्य प्रदूषण को लेकर हमेशा से नगर सुर्खियो में बना हुआ है।

नगर के औद्योगिक क्षेत्र में ऐसा ही गंभीर हादसा देखने को मिला। जहां अमोनिया केमिकल से भरा टैंकर पलटी खा गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। हालांकि किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। बताते है टैंकर पलटने का एसा हादसा ब्लास्ट सहित आग के साथ होता तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। जो की नगर की शांत फिज़ा को बर्बाद भी कर सकती थी।

औद्योगिक क्षेत्र में अमोनिया केमिकल से भरा टैंकर पलटा | New India Times

पहले भी इस तरह की अनेक घटनाएं हो चुकी है।
तेरी भी चुप मेरी भी चुप की तर्ज पर लापरवाह प्रशासन गम्भीर होकर कभी भी संज्ञान में नहीं लिया। बताने वाले बताते हैं की यदि विस्फोटक के साथ हादसा होता तो नगर का आधा एरिया इससे प्रभावित हो जाता नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में त्राहि -त्राहि मच जाती।

अमोनिया रिसाव के नुकसान

बताते हैं हवा में अमोनिया की अधिक मात्रा में मौजूदगी घुटन का एहसास देने के साथ ही नाक, गले और श्वास नली के जलने का कारण बन जाती है। लगातार इसके संपर्क में रहने पर यह त्वचा में जलन, आंख में स्थायी क्षति या अंधापन जैसी समस्याओं का कारण भी बन जाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article