रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सेंट अर्नाल्ड चर्च मेघनगर में 24 दिसंबर की देर रात्रि को प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ समाज जनों ने मनाया।

इस कार्यक्रम में कैथोलिक समुदाय के समस्त लोगों ने एक साथ प्रार्थना की प्रार्थना के दौरान प्रभु यीशु के जन्म के गीत गाए गए, प्रार्थना की, प्रार्थना में सेंट अर्नाल्ड चर्च के पल्ली पुरोहित फादर जोमन जेम्स, फादर एंड्रयूज, फादर डिमेंलो, फादर थॉमस, फादर राजू मैथ्यू सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर आदि ने पुजन विधी समारोह संपन्न किया।

मेघनगर चर्च में प्रार्थना के दौरान बड़ी संख्या में समाज जनों ने सर्द हवाओं के बीच प्रभु यीशु का जन्म उत्सव हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया। खुशी का इज़हार कर जन्मोत्सव की एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

