उत्तर प्रदेश पर्व "हमारी संस्कृति-हमारी पहचान" के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव 2023 की शुरुआत | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश पर्व "हमारी संस्कृति-हमारी पहचान" के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव 2023 की शुरुआत | New India Times

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में अग्रणी रही है। उत्तर प्रदेश शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, लोक संगीत एवं लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं से समृद्ध है। विभिन्न संगीत घरानों से शिक्षा प्राप्त एवं ग्रामीण अंचलों से प्रचलित लोक विधाओं के कलाकारों की प्रतिभा को सामने लाने तथा उनकी कला सामर्थ्य को विकसित करने के दृष्टिकोण से संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत ‘संस्कृति उत्सव 2023’ को आयोजन की शुरुआत की जा रही है।

जनपद स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन की रूपरेखा में तहसील स्तर पर कलाकारों/ कलाकार समूहों की गाँव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील के विभिन्न विधाओं के कलाकारों की प्रतियोगिता प्रत्येक तहसील में आयोजित की जायेगी।

जनपद स्तर से चयनित कलाकारों की मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। मण्डल स्तर पर चयनित कलाकारों को प्रदेश स्तर पर भेजा जायेगा।

आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, मथुरा कार्यक्रम के प्रभारी रहेगें तथा तहसील स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के समन्वयक रूप में कार्य करेंगे।

तहसील स्तर पर एवं जनपद स्तर पर स्थल का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से किया जायेगा। मथुरा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को उक्त कार्य में अपेक्षित कार्यों में सहयोग देने हेतु निर्देश जारी करेंगे।।

इस आयोजन से उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कलाकरों को जो अभी तक नेपथ्य में थे उनकी प्रतिभा को सामने लाया जा सकेगा। उनको मंच प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.