कांग्रेस के दबंग नेता जीतू पटवारी को बनाया मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, एवं उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इन्दौर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के दबंग नेता जीतू पटवारी को बनाया मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, एवं उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष | New India Times

भोपाल कांग्रेस हाई कमान ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद बड़ा फेरबदल करते हुए कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर जीतू पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष के पद से नवाजा गया। साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए उमंग सिंघार का चयन किया है एवं उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बनाया गया है।

कांग्रेस के दबंग नेता जीतू पटवारी को बनाया मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, एवं उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष | New India Times

कांग्रेस ने भाजपा की तरह लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मध्यप्रदेश में तीनों वर्गों को साधा है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से चुनाव हारे जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से विधायक उमंग सिंघार आदिवासी वर्ग से है इसी के साथ उपनेता प्रतिपक्ष चुने गए हेमंत कटारे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। कांग्रेस अब कमलनाथ को दिल्ली की केंद्रीय राजनीति में शामिल कर सकती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.