यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के द्वारा धौलपुर जिले में मंगलवार को एनसीपीसीआर मैन्युअल ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ चिल्ड्रन इन स्कूल्स विद स्पेशल फोकस ऑन साइबर सेफ्टी विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोग से पधारे विशेषज्ञों और जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर की गई। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद सुदर्शन तोमर जिला बाल संरक्षण अधिकारी विश्व देव पांडेय सहित प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 संस्था प्रधानों और 10-10 शिक्षकों ने शिरकत की। आयोग से पधारी विशेषज्ञ सुश्री सोमाश्री द्वारा साइबर सेफ्टी की प्रासंगिकता साइबर बुलिंग साइबर फिशिंग साइबर ग्रूमिंग साइबर स्टाकिंग ज़ूम बॉम्बिंग आइडेंटिटी थेफ़्ट हैकिंग गेमिंग और चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट इत्यादि के विषय में विस्तार से समझाते हुए इनके संभावित खतरों से बचाव के रास्तों की जानकारी दी। दूसरी विशेषज्ञ सुश्री ऋतु सभरवाल द्वारा आयोग द्वारा तैयार किये गए मैन्युअल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से संबंधित मनो-सामाजिक जोखिमों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला और ओपन हाउस चर्चा के माध्यम से सहभागियों की शंकाओं का समाधान किया। एससीईआरटी से पधारे विशेषज्ञ प्रवीण कुमार मुद्गल ने मैन्युअल के क्रियान्वयन के लिये शिक्षकों संस्था प्रधानों और शाला स्टाफ के दायित्वों के विषय मे प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया।
