सेवा-निवृत्ति पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी गयी भावभीनी विदाई और स्वास्थ्य विभागीय स्टाफ द्वारा किया गया शानदार विदाई आयोजन | New India Times

इदरीस मंसूरी, मुंगावली/अशोकनगर (मप्र), NIT:

सेवा-निवृत्ति पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी गयी भावभीनी विदाई और स्वास्थ्य विभागीय स्टाफ द्वारा किया गया शानदार विदाई आयोजन | New India Times

मध्य प्रदेशीय जिला अशोक नगर की तहसील मुंगावली के अन्तर्गत आने वाली सिविल हॉस्पिटल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ पुष्पा सक्सेना के लिए जहाँ 1 दिसम्बर 2023 को सेवा-निवृत्ति दी गयी, वहीं से विगत दिवस पूर्व उनकी सेवा निवृत्ति के उपलक्ष्य में सिविल हॉस्पिटल के समस्त विभागीय डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों द्वारा पुष्पा सक्सेना के सम्मान में यादगार एवं शानदार विदाई समारोह आयोजित किया गया।

सेवा-निवृत्ति पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी गयी भावभीनी विदाई और स्वास्थ्य विभागीय स्टाफ द्वारा किया गया शानदार विदाई आयोजन | New India Times

जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी, डॉक्टर अमित आर्य, डॉक्टर अमित पाण्डे सहित, यहां की चिर-परिचित डॉक्टर अनुजा सिंघई द्वारा विदाई की बेला में पुष्पा सक्सेना को क्रमशः पुष्प-गुच्छ और पुष्प माला, शॉल आदि अर्पित करते हुए उनके सेवा-काल में किये गये कार्यों को दर्शाया गया।

सेवा-निवृत्ति पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी गयी भावभीनी विदाई और स्वास्थ्य विभागीय स्टाफ द्वारा किया गया शानदार विदाई आयोजन | New India Times

इसी के साथ ही सहयोगी विभागीय स्टाफ के कर्मचारियों में दिनेश पाठक, कुरैशी, अभिषेक गुप्ता, शैलेन्द्र रघुवंशी, गोपाल गोस्वामी, मनोज श्रीवास्तव, देवेन्द्र दुबे, सुभाष सक्सेना एवं महिला कर्मचारियों में रमा तिवारी, सीता तिवारी, क्षमा सोनी, ममता और रूबी शर्मा आदि ने पुष्प व माल्यार्पण सहित अपनी उपस्थिति दर्शायी। कार्यक्रम के अन्तर्गत जहाँ ढोल-नगाड़ों से शानदार जुलूस निकालते हुए पुष्पा सक्सेना का स्वागत किया गया, वहीं डॉक्टर दिनेश त्रिपाठी के द्वारा विदाई के उपलक्ष्य में स्मृति-चिन्ह सहित, अभिनन्दन-पत्र भी भेंट किया गया।

सेवा-निवृत्ति पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दी गयी भावभीनी विदाई और स्वास्थ्य विभागीय स्टाफ द्वारा किया गया शानदार विदाई आयोजन | New India Times

विदित हो, पुष्पा सक्सेना का सेवा-काल बहुत ही शानदार रहा। जिसमें उनके कार्य-व्यवहार, कार्य-क्षमता और ईमानदारी ने चार चाँद लगाये। इसके साथ ही पुष्पा सक्सेना को कोरोनाकाल में किये गये प्रसंशनीय कार्यों में विशेष श्रेय जाता है। अनेक गम्भीर बीमारियों को लिया जाये तो इन्होंने अब तक लगभग 2 लाख से ज्यादा टीकाकरण किया है। शासकीय सिविल हॉस्पिटल मुंगावली की नव-नियुक्त महिला डॉक्टर अनुजा सिंघई द्वारा पुष्पा सक्सेना के लिए भावभीनी विदाई देते हुए विशेष रूप से शुभ-मंगल कामनाऐं अर्पित की गयीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article