अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे को उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सलामी देने की परंपरा लगातार पुलिस विभाग में जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सोनगीर पुलिस ने महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा की एक खेप को पकड़ने का दावा किया है। इस कार्रवाई में 6 लाख 61 हजार 320 रुपये का प्रतिबंधित तंबाकू गुटखा जप्त करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वहीं एक 15 लाख रुपये का कंटेनर समेत 21 लाख 61 हजार 320 रुपये की सामग्री जब्त करने की पुष्टि एसपी ने की है।
बुधवार को सोनगीर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी धिवरे ने कहा कि थाना प्रभारी अधिकारी सचिन कापडणीस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर से धुलिया की दिशा में अवैध रूप से गुटखा की खेत सप्लाई की जानी है। पुलिस ने टोल प्लाजा समीप नाकाबंदी कर कंटेनर क्रमांक एम एज 04 के यू 5448 की जांच पड़ताल की गई जिसमेंराजनिवास, विमल, राजश्री, झेड एल-01 व पानम साला व तबाकु से भरे 32 बॉक्स जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे,अपर अधिक्षक किशोर काळे, उप विभागीय अधिकारी सचिन हिरे के निर्देशन में सहायक पोलीस निरीक्षक सचिन कापडणीस के नेतृत्व में असई किरण राजपुत, नरेंद्रसिंग गिरासे, संजय देवरे, अमरीश सानप, राहुल पाटील, विजयसिंग पाटिल ने अंजाम दी है।
