संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक विजय एवं राजस्थान छत्तीसगढ़ में प्रचंड विजय एवं ग्वालियर 15 से प्रद्युम्न सिंह तोमर, भितरवार से मोहन सिंह राठौड़, नारायण सिंह कुशवाह आदि भाजपा के प्रत्याशियों की विजय के उपलक्ष में भाजपा के जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा, मिनेश शर्मा, रजत सविता, मुकेश अग्रवाल, कुलदीप सिंह, संदीप सविता, हरिशंकर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नितेश बंसल, सचिन स्यामाल, मनोज शर्मा, आमिर खान आदि ने बहोड़ापुर पर मिष्ठान वितरण किया।
