सेन्‍ट्रल सेक्‍टर स्‍कीम ऑफ स्‍कॉलरशिप के लिए 31 दिसम्‍बर तक कर सकते हैं आवदेन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सेन्‍ट्रल सेक्‍टर स्‍कीम ऑफ स्‍कॉलरशिप के लिए 31 दिसम्‍बर तक कर सकते हैं आवदेन | New India Times

मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्‍च शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल के माध्‍यम से महाविद्यालयीन एवं विश्‍वविद्यालयीन विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली सेन्‍ट्रल सेक्‍टर स्‍कीम ऑफ स्‍कॉलरशिप फॉर कॉलेज एण्‍ड यूनिवर्सिटीज स्‍टुडेण्‍ट की नवीन एवं नवीनीकरण छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया 01 अक्‍टूबर से प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्‍बर निर्धारित की गयी है।

माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल मध्‍यप्रदेश भोपाल की हायर सेकेण्‍डरी परीक्षा वर्ष 2023 में उत्‍तीर्ण 80 से अधिक पर्सेन्‍टाइल अंक प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थी नवीन छात्रवृत्ति हेतु तथा वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक के चयनित विद्यार्थी नवीनीकरण छात्रवृति हेतु नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरेंगे। विद्यार्थियों को नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल http://www.scholarships.gov.in पर सेन्‍ट्रल सेक्‍टर स्‍कॉलरशिप हेतु उपलब्‍ध दिशा-निर्देशों का ध्‍यानपूर्वक अध्‍ययन करने के पश्‍चात ही छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की सलाह दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article