रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र हेतु मतदान से संबंधित दस्तावेजों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी का कार्य सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र झाबुआ आलोक कुमार कर, प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र थांदला एवं पेटलावद मुनीष कुमार शर्मा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा एवं रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
प्रेक्षकों द्वारा फॉर्म 17 ए (मतदाताओं का रजिस्टर), पीठासीन अधिकारियों की डायरी आदि की संविक्षा अभ्यर्थी /अभ्यर्थियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष में की गई।

इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित दस्तावेज जिनमें माइक्रो आब्जर्वर रिपोर्ट, सेक्टर अधिकारियों की रिपोर्ट एवं विजिटर शीट, पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट की संवीक्षा भी की गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दा, रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ एच.एस. विश्वकर्मा, रिटर्निंग अधिकारी थांदला तरुण जैन एवं रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद अनिल राठौड़ उपस्थित रहे।
