बुरहानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सांसद एवं शायर इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा आज | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सांसद एवं शायर इमरान प्रतापगढ़ी की चुनावी सभा आज | New India Times

विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज 15 नंबर 2023, बुधवार को अंतिम दिन है। सभी राजनैतिक दल आज अपनी अपनी ताकत झोंकने और जनता को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की एक विशाल आम सभा आज 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1:00 बजे मंडी चौराहा इकबाल चौक बुरहानपुर में आयोजित की गई है। इस चुनावी सभा में राज्यसभा सांसद एवं भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि विगत विधानसभा चुनाव 2018 में भी इमरान प्रतापगढ़ी बुरहानपुर पधारे थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सुका महाजन के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। 2018 में ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े थे और अब 2023 के चुनाव में ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं और बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की इस हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला है। लेकिन इस बार फिज़ा बदली हुई है और अधिकांश जनता का रुझान शेरा के पक्ष में बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article