नई सड़कों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं खराब पड़ी सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के डीएम ने दिए निर्देश | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​नई सड़कों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं खराब पड़ी सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के डीएम ने दिए निर्देश | New India Timesजिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो के प्रगति समीक्षा, विद्यालयों के बच्चों के सम्बन्ध में रोड सेफ्टी की समीक्षा सम्बन्धी बैठक विगत दिवस देर शाम बचत भवन सभागार में की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता पी0एम0जी0एस0वाई0 को नई सड़कों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं खराब पड़ी सड़को की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पी0एम0जी0एस0वाई0 योजनान्तर्गत बनने वाली सड़क में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी सड़क में गढ्ढे न रहे    स्कूली बच्चों की सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबन्धकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दे कर उनका पालन कराना सुनिश्चित करें। स्कूली बसों में अग्निशमन सुरक्षा होनी चाहिए, बस 40 किमी0 प्रति घंटे की अधिक गति से न चालायी जाए बस के ड्राइवर के पास कामर्शियल लाईसेस होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article