बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, सरकार से लगाई मदद की गुहार | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, सरकार से लगाई मदद की गुहार | New India Times
गत दिवस झांसी जिला के गुरसराय नगर में रात्रि में हुई तेज बारिश से मोहल्ला परकोटा में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन कच्चे मकान में लगभग पचास किलो गेहूं तथा ग्रहस्थी का सामान व कूलर पंखा टीवी आदि सामन मलबे में दव गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष सेन जो कि काफी गरीब है अपने कच्चे मकान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अपने मकान रहता था। संतोष सेन ने बताया की मेरे पास केवल एक ही खपरैल का कच्चा माकन था जिसमें हम अपने बीबी बच्चों के साथ जीवन यापन करते थे। रविवार की सुबह अचानक मेरा खपरैल मकान गिरने से हम अपने परिवार सहित बे घर हो गये हैं।​बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, सरकार से लगाई मदद की गुहार | New India Timesसंतोष सेन ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है व सरकारी आवास दिलाये जाने की भी मांग की है। लेकिन यहां हालत यह है कि सरकारी आवास पर अवैध रूप से कुछ दबंग किस्म के लोग पहले से ही काबिज हैं जो मकानों को किराए पर भी दे रखे हैं और महीने किराया वसूल करते हैं,  ऐसी में गरीबों को आवास कैसे मिलेगा? शायद इस पर सरकार की आंखें बंद हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article