ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न | New India Times

विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों हेतु आज ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत ईवीएम का बूथवार आवंटन हो गया है।

ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न | New India Times

द्वितीय रेंडमाइजेशन के उपरांत विधानसभा वार कंट्रोल एवं बैलट यूनिट कुल बूथों के सापेक्ष 120 प्रतिशत तथा वीवीपेट 130 प्रतिशत आवंटित किया गया है। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक झाबुआ आलोक कुमार कर, प्रेक्षक थांदला एवं पेटलावद मुनीष कुमार शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता प्रजापति, रिटर्निंग ऑफिसर झाबुआ, थांदला, पेटलावद एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article