विप्र विभूतियों का सम्मान कर सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया विप्र एकता का आह्वान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

आज दिनांक 13 सितंबर, रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा पंजीकृत, महानगर मथुरा इकाई द्वारा होटल मिडास इन, निकट हाईवे प्लाजा में विप्र विभूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं में एवं व्यक्तिगत रूप से समाजहित में कार्य कर रहे विप्र विभूतियों का सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पटका, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्री परशुराम शोभायात्रा समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल शर्मा जी, महामंत्री श्री बंशीलाल शर्मा जी, सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री सोहन लाल शर्मा जी, सचिव श्री नारायण शर्मा, बृज यातायात के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद दीक्षित, श्री राधारानी रोटी कपड़ा बैंक से श्री संजय पंडित, पूर्व विधायक श्री हुकम चंद तिवारी जी, डॉ. जमुना शर्मा, श्वेता शर्मा आदि का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. शर्मा एडवोकेट ने राष्ट्रीय स्तर पर विप्र एकता का आह्वान किया। महामंत्री डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि निर्धन विप्र कन्याओं की शिक्षा के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा विशेष रूप से कार्य करेगी।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अखिलेश गौड़, श्रीराम कथा रसिक, सलाहकार श्री ब्रह्मप्रकाश शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री सुभाष तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री बालकृष्ण गोस्वामी, प्रदेश महासचिव श्री अरविंद पंडित, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री गिर्राज तिवारी जी, महानगर अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा लाले भैया, श्री कपिल शर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. रमाशंकर पांडेय जी एवं श्री देवी प्रसाद गौड़ जी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.