अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धर्मेंद्र शर्मा एवं अमित मुदगल को जिला कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने धर्मेंद्र शर्मा एवं अमित मुदगल को जिला कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त | New India Times

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस की गारंटी यात्रा के लिए जिला कोआर्डिनेटर नियुक्त किए। धौलपुर जिले से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र शर्मा एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अमित मुदगल को जिला संयोजक बनाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश में गारंटी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ सरकार आने पर सात महत्वपूर्ण योजनाओं की गारंटी दी है जिसमें की प्रत्येक महिला मुखिया को ₹10000 सालाना 1.4 करोड़ परिवारों को 500 में सिलेंडर प्रत्येक विद्यार्थी को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा कॉलेज स्तर पर फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को लैपटॉप टैबलेट एवं गाय का गोबर₹2 किलो गारंटी आपदा राहत 15 लाख का फिरी बीमा सरकारी कर्मचारियों को ops कानून लाने की गारंटी। यात्रा में राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी रंधावा पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश जी सह प्रभारी वीरेंद्र राठौर अमृता धवन सहित प्रदेश के बड़े नेता जिलों में आएंगे एवं समन्वय स्थापित कर जनता से रूबरू होंगे। जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article