कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां मोदी जी के स्वच्छता अभियान का उड़ा रही हैं मजाक | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां मोदी जी के स्वच्छता अभियान का उड़ा रही हैं मजाक | New India Times

मोहम्मदी की ग्राम पंचायत मगरेना में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था, भीषण गंदगी के चलते लोग दुर्गंध में जीने को मजबूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जनपद खीरी के मोहम्मदी की ग्राम पंचायत मगरेना में बेअसर साबित हो रहा है। यहां गंदगी के ढेर पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। गंदगी से बजबजाती नालियां, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और उसमें मुंह मारते आवारा पशुओं का दृश्य पंचायत में आम बात हो गयी है।

इसके बीच यहां प्रशासन सामाजिक, शैक्षिक, संगठनों के सहयोग से स्वच्छता अभियान के सहारे आम तबके को जागरूक करने की कसरत में लगा है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां एक ओर समूचे देश में साफ सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ब्लाक मोहम्मदी ग्राम मगरेंना में नालियों की व्यवस्था सही न होने के चलते सड़क एवं खड़ंजो पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है गंदगी के चलते गांवो में डेंगू,मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियों ने पैर पसार रखा है ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो से नाली खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया गया है जिसके चलते घरों का पानी सड़कों पर भरा रहता है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाई कर्मी सफाई करने के लिए गांव में कुछ चुनिंदा जगहों पर ही सफाई करके चला जाता है। गांव में प्रतिदिन सफाई का कार्य सफाई कर्मी द्वारा नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है परंतु अभी तक कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

क्या बोले जिम्मेदार…
इस संबंध में एडीओ पंचायत गोविंद प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर गांव की साफ सफाई कराई जाएगी वही खंड विकास अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर स्वच्छता कराई जाएगी इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा जो अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ नहीं रख पा रहे हैं, जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह है कि महोदय के संज्ञान में आने के बाद आखिर एक्शन कब तक लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article