रामलीला के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की रात पंजाबी संगीत सम्मेलन में हुआ जोरदार धमाल | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रामलीला के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की रात पंजाबी संगीत सम्मेलन में हुआ जोरदार धमाल | New India Times

रामलीला के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की रात अमृतसर से आई हीरा सिंह मट्टू की पार्टी ने जोरदार धमाल किया। गुरवाणी पंथ खालसा से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात के 3:30 बजे तक चला। इस दौरान “कराया तेरा माफ सोनिए, वंगा सतरंगियां, जैसे गीतों ने श्रोताओं को पूरी रात बांधी रखा। हनी जोत संधू के गीतों पर राज खुराना के संगीत ने भी खूब कमाल किया, पूरी रात श्रोता कई बार कुर्सियों से उठ कर नृत्य करते दिखाई दिए। इससे पहले मंच पर राममोहन गुप्त के संचालन में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डा.इरा श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि सीओ सिटी संदीप सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार की रात पंजाबी संगीत सम्मेलन में हुआ जोरदार धमाल | New India Times

इसके तुरंत बाद नीरज सक्सेना,स्मिता सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव, अनुश्री गुप्ता, शशिकांत श्रीवास्तव, राजीव रतन खरे, गोपीनाथ गुप्ता व दुर्गेश को मंच पर सम्मानित किया गया। नगर पालिका ईओ संजय कुमार ने सभी को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी इसके बाद अमृतसर पंजाब से आई हीरा सिंह मट्टू की पार्टी ने पंजाबी संगीत पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, देर रात जब हीरा सिंह ने वड्डा वनेया फिर दा ए गब्बर . . गीत सुनाया तो पूरा पंडाल वाह-वाह कर उठा। इसके अलावा तनु गिल व कंचन गिल की जोड़ी ने भंगड़ा प्रस्तुत किया। मंच के आसपास तक श्रोता नाचने को मजबूर हो गए। राज डायमंड का गया गया, गीत झूठी कसम और यूपी वाले जट लोगों को बहुत पसंद आया। सुबह करीब 3:30 हीरा सिंह मट्टू ने भजन गाकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम के दौरान संयोजक मंडल के राशिद खान श्वेता शर्मा नेहा रस्तोगी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article